Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

पूर्वाभ्यास के साथ राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत को तैयार बनारस

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-पहली बार पुरातन नगरी आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा की कमान आठ आईपीएस संभालेंगे। राष्ट्रपति के शहर आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया।

पूर्वाभ्यास के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वाराणसी आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मू का प्रथम काशी आगमन होगा। बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर तक पूर्वाभ्यास किया गया। वीआइपी वाहनों की फ्लीट हूटर बजाते हुए काफी देर तक दौड़ती रही। इस दौरान पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। राष्ट्रपति के स्वागत में काशी सजकर तैयार हो गई है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में उनके आवभगत के लिए जहां रेड कारपेट बिछाई गई है, वहीं उनकी मौजूदगी में होने वाली गंगा घाट की आरती भी बेहद खास होगी।

पहली बार पुरातन नगरी आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा की कमान आठ आईपीएस संभालेंगे। सबकी ड्यूटी अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई है। इसके साथ ही राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में पुलिस लाइन में जानकारी दी गई।  

एयरपोर्ट से दशाश्वमेध घाट तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शहर आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान बाबतपुर हवाई अड्डे से लेकर दशाश्वमेध घाट तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी के साथ ही निगरानी की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। उनका काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, उस पर यातायात 15 मिनट पहले रोक दिया जाएगा। पुलिस लाइन में अधिकारियों को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ ही निगरानी को लेकर किसी भी स्तर पर चूक कतई न होने पाए।

गंगा आरती में देव दीपावली जैसा होगा नजारा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को वाराणसी आएंगी। वह कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने के साथ ही दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। इसके मद्देनजर दशाश्वमेध घाट को  फूल- मालाओं सेसजाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर मां गंगा की आरती में देव दीपावली जैसा होगा नजारा। नौ अर्चक मां गंगा की भव्य आरती करेंगे। इस दौरान 21 देव कन्याएं भी मौजूद रहेंगी। 

16 एडिशनल एसपी सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे तैनात

आईपीएस की देखरेख 450 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल, 80 सब इंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर, 26 डिप्टी एसपी और 16 एडिशनल एसपी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। जब दशाश्वमेध घाट पर आरती होगी, तब नौसेना के साथ ही जल पुलिस, पीएसी, बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। सबकी तैनाती गंगा की तरफ रहेगी। बाबतपुर हवाई अड्डे से शहर तक सड़क किनारे और सभी प्रमुख चौराहों-तिराहों पर इलाकाई थाना पुलिस, यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। अग्निशमन व बम निरोधक दस्ते के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम भी रहेगी। एलआईयू कर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे